यूपीः मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 35 लाख श्रद्धालुओं के लिए 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात

  • whatsapp
  • Telegram
यूपीः मथुरा के बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी, 35 लाख श्रद्धालुओं के लिए 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात
X



मथुरा के बरसाना में 18 और 19 सितंबर को होने वाले राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में 3000 पुलिसकर्मी, 8 अपर पुलिस अधीक्षक, 36 क्षेत्राधिकारी और 5 एंटी-रोमियो स्क्वॉड तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए 325 सीसीटीवी कैमरे और 3 स्थानों से ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

जेबकतरों और अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। एसओजी और स्वाट टीम भी लगातार भ्रमणशील रहेगी। श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए श्रीजी गेट और पीली कोठी मार्ग तय किया गया है, जबकि निकासी जयपुर मंदिर की ओर से वन-वे रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए 38 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। आपात स्थिति के लिए 10 स्थानों पर एंबुलेंस और 10 फायर टेंडर तैनात रहेंगे। पूरे क्षेत्र को 7 जोन में बांटकर पुलिस और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

Next Story
Share it