यूपीः नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद पूर्वी यूपी अलर्ट, गोरखपुर समेत 4 जिलों में प्रशासन सतर्क
नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला...
नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला...
नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों और आम लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी को भी तैयार रखा गया है।
कुशीनगर में बाढ़ के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम रवाना की गई है। गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि नेपाल में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है, लेकिन फिलहाल गोरखपुर में स्थिति सामान्य है। राप्ती और घाघरा नदियों का जलस्तर कम हो रहा है।
घाघरा के बढ़े पानी से बड़हलगंज के छह और खजनी के एक गांव में असर पड़ा था, जहां राहत सामग्री और मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई। भारत-नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि नेपाल के रसुआ जिले में फ्लैश फ्लड से मकान, दुकान, वाहन और पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बिहार सरकार से भी पूरी सतर्कता बरतने की अपील की।





