सीएम योगी आज मऊ में 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

  • whatsapp
  • Telegram
सीएम योगी आज मऊ में 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
X



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ जनपद का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मधुबन तहसील क्षेत्र के पाती गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। वे नगर पालिका क्षेत्र के ताजेपुर वार्ड में स्थित ग्रामीण सैनिक अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Story
Share it