प्रदेश का रायसेन जिला 47 देशों में बासमती चावल का निर्यात कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ यादव

  • whatsapp
  • Telegram
प्रदेश का रायसेन जिला 47 देशों में बासमती चावल का निर्यात कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
X



रायसेन- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन जिले में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 के तहत प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई फार्मस ऐप का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहा है।

देश न केवल खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी बन रहा है, बल्कि निर्यात के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डॉ यादव ने कहा कि मुझे गर्व है कि मध्यप्रदेश का रायसेन जिला 47 देशों में बासमती चावल का निर्यात कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रहा है।

Next Story
Share it