तमिलनाडु चुनाव: कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए राज्यभर में 62 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और...

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए राज्यभर में 62 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और...
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए राज्यभर में 62 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए 10,545 कर्मियों के साथ 4,624 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक, यानी कुल 234 काउंटिंग ऑब्जर्वर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
सुरक्षा के लिए सभी कर्मचारियों को QR कोड आधारित फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। मतगणना केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और राज्य पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CAPF की 65 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।
मतगणना के लिए कुल 234 ईवीएम काउंटिंग कक्ष बनाए गए हैं, जबकि डाक मतपत्रों और ईटीपीबी की गिनती के लिए अतिरिक्त 240 कक्ष निर्धारित किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की सहायता से कराई जाएगी।
मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती से होगी, जिसके बाद 8:30 बजे ईवीएम वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।





