सीएम योगी "नवनिर्माण के 9 वर्ष" पुस्तक का करेंगे विमोचन

  • whatsapp
  • Telegram
सीएम योगी नवनिर्माण के 9 वर्ष पुस्तक का करेंगे विमोचन
X




यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वार्षिक पुस्तक "नवनिर्माण के 9 वर्ष" का विमोचन करेंगे।

यह मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत यूपी कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन शामिल है। इसके साथ ही, 'उत्तर प्रदेश- उत्सव प्रदेश' की थीम पर आधारित लघु फिल्म 'समृद्धि के प्रवेश द्वार' भी प्रदर्शित की जाएगी।

Next Story
Share it