प्रयागराज से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान को DGCA की मिली मंजूरी

  • whatsapp
  • Telegram
प्रयागराज से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान को DGCA की मिली मंजूरी
X



प्रयागराज के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब प्रयागराज से नोएडा के पास स्थित जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई उड़ान को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मंजूरी दे दी है। इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस विमान सेवा का संचालन करेगी।

एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के संचालन शुरू होने के बाद उड़ान की समय सारिणी जारी की जाएगी। उम्मीद है कि यह सेवा जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है। इस नई हवाई सेवा से प्रयागराज से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

अभी तक दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में समय और ट्रैफिक की समस्या होती थी, जिससे अब राहत मिलेगी। प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्यों के अनुसार यह कनेक्टिविटी व्यापार, पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को भी बढ़ावा देगी। खासकर महाकुंभ के बाद बढ़ी हवाई यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह सुविधा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Next Story
Share it