सीएम नीतीश नें IGIMS में 1200 बेड अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

  • whatsapp
  • Telegram
सीएम नीतीश नें IGIMS में 1200 बेड अस्पताल भवन का किया निरीक्षण
X




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित आईजीआईएमएस, शेखपुरा में 1200 शैय्या वाले नए अस्पताल एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के पूरा होने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुफ्त दवा और इलाज से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, पीएमसीएच को 5400 बेड और आईजीआईएमएस को 3000 बेड का बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईजीआईएमएस प्रबंधन उपस्थित रहे।

Next Story
Share it