गुलजार सिंह मौत मामला: NCSC का पंजाब सरकार को नोटिस

  • whatsapp
  • Telegram
गुलजार सिंह मौत मामला: NCSC का पंजाब सरकार को नोटिस
X



राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब के संगरूर जिले के निवासी गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से पांच दिन में तथ्यों और आरोपों के संबंध में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट फाइनल करने का निर्देश है। आयोग ने पंजाब में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की अध्यक्ष शीतल अंगुरल की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की है। आयोग के अध्यक्ष आज संगरूर का दौरा भी कर रहे हैं।

गुलजार सिंह ने अपने आखिरी वीडियो में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से ये गुजारिश करते हुए नजर आ रहे हैं कि वो नशे में डूबे उनके बेटे को बचा लें, सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद बीजेपी ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे और हरपाल चीमा की बर्खास्तगी की मांग रखी है।

गुलजार ने ग्राम पंचायत के कुछ सदस्यों को भी इस मामले में जिम्मेदार ठहराया। एनसीएससी के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने भी इस मामले को बेहद गंभीर और संवेदनशील माना है और इसकी निष्पक्ष, स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच को जरूरी बताया है।

Next Story
Share it