12 मार्च को कटिहार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश, योजनाओं का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 12 मार्च को अपराह्न में कटिहार पहुंचेंगे। इस संबंध में मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग की...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 12 मार्च को अपराह्न में कटिहार पहुंचेंगे। इस संबंध में मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग की...
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत 12 मार्च को अपराह्न में कटिहार पहुंचेंगे। इस संबंध में मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले में संचालित प्रगति यात्रा और सात निश्चय से संबंधित विभिन्न योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे जिले की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा कार्यारंभ भी करेंगे।
दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसमें वे आम लोगों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया है।





