22 लाख करोड़ की रुपए की राशि जमा कराने में ग्रामीण डाक सेवक की महत्वपूर्ण भूमिका : केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड...

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड...
उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल उज्जैन में शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने डाक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि देश में 30 करोड़ पोस्ट ऑफिस बचत खातों को खुलवाने तथा उनमें लगभग 22 लाख करोड़ की रुपए की राशि जमा कराने में ग्रामीण डाक सेवक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आज पूरे देश में 3 करोड़ 80 लाख सुकन्या समृद्धि खाते हैं, जो हमारे ग्रामीण डाक सेवकों ने खुलवाएं हैं। देश में 2 करोड़ पासपोर्ट बनवाने में तथा 15 करोड़ से अधिक आधार कार्ड वितरण में भी हमारे डाक सेवकों ने महत्वूर्ण भूमिका निभाई है। अब केंद्रीय विद्यालयों में ग्रामीण डाक सेवकों के बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा। डाकघरों को मुनाफे का केंद्र बनाया जाएगा। पार्सल वितरण क्षेत्र में अब महत्वपूर्ण भूमिका डाक घरों द्वारा निभाई जाएगी। डाक विभाग में डिजिटल सिस्टम, ट्रैकिंग सिस्टम अपनाए जाएंगे। सामग्री वितरण शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। दुर्गम क्षेत्रों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की भी सेवाएं ली जाएगी। विभाग अब ड्रोन का भी उपयोग करेगा।





