States - Page 249

  • निःशुल्क माटीकलां टूल-किट्स का वितरण

    बलिया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर0 एस0 प्रजापति ने बताया है कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उ०प्र० माटीकलां बोर्ड द्वारा संचालित माटीकलां टूल-किट्स वितरण योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में चयनित 20 लाभार्थियों को दिनांक 20 अप्रैल 2022 को अपरान्हन 12.00 बजे से स्थान- कृषि भवन सभागार बलिया में...

  • सनराइस कम्प्यूटर एण्ड स्पीकिंग क्लासेस का हुआ शुभारम्भ

    समाधगंज, जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के नीचे सनराइस कंप्यूटर एंड स्पीकिंग क्लासेस का भव्य शुभारंभ हुआ। संस्थान के संचालक राजन सिंह ने बताया कि बच्चों की उज्ज्वल भविष्य के लिए उनको कम्प्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग की जानकारी अति आवश्यक है। हमारी संस्था बच्चों को सभी...

  • पुण्यतिथि पर याद किये गये वैज्ञानिक डा. शमीम

    जौनपुर। यंग साइंटिस्ट एवर्डेड डा. शमीम हैदर पूर्व प्रोफेसर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की पुण्यतिथि पर मजलिस हुई जहां स्कूल के प्रबंधक तहसीन अब्बास ने डा. शमीम की जिंदगी पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित लोगों से सूरे फातेहा पढ़ने की गुजारिश की। तत्पश्चात सोजखानी डा. एबाद एवं हाजी समीर ने की। मजलिस को...

  • चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में लगी आग, सब कुछ स्वाहा

    सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत करौदी गांव निवासी लालमन गौतम के परिजन खाना बना रहे थे कि चूल्हा से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई जिसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। बगल दूसरे छप्पर में भी आग लग जाने से चारपाई, कपड़े, बिस्तर, गेहूं, चावल, पहचान पत्र समेत पासबुक जलकर नष्ट...

  • लापरवाही के चलते मासूम की गयी जान, दूसरे की हालत नाजुक

    सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास सोमवार की रात को करंट की चपेट में आने से लगभग 9 वर्षीय मासूम शिवम की मौत हो गयी और दूसरा बच्चा कल्लू जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी संजय का पुत्र चिराग सरोज...

  • पुत्री की शादी में सहयोग को आगे आया जायसवाल क्लब व जायसवाल समाज सेवा समिति

    मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुदनीपुर गांव निवासी जय सियाराम जायसवाल के पुत्री की शादी में सहयोगात्मक दृष्टिकोण से जायसवाल क्लब व जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के पदाधिकारी आगे आये। सियाराम की 6 पुत्रियों में से यह तीसरी पुत्री है जिनके सहयोग के लिये आगे आये जायसवाल क्लब जौनपुर के...

  • मां शीतला चौकियां धाम के गर्भ गृह में लगा चांदी का सिंहासन

    चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में मां शीतला जी के गर्भ गृह में 11 किलो चांदी के चद्दर से सिंहासन स्थापित किया गया। यह भेंट माता रानी के भक्त सच्चिदानन्द राय निवासी अचला घाट रोड सिपाह ने किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी के कुशल कारीगरों द्वारा यह बनाया गया है जो...

  • दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर सरोजनी नगर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    सरोजनी नगर । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को रमजान एवं ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार के दिन तेजतर्रार सरोजनी नगर थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने पुलिस बल के साथ सरोजनी नगर क्षेत्र शांति नगर से हाइडिल चौराहा, गौरी बाजार, स्कूटर इंडिया चौराहा पैदल फ्लैग...

  • धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती

    पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा के पतरही बाजार पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मन्दिर में शनिवार को बड़े धूमधाम से हनुमान जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर बाजारवासियों द्वारा हनुमान मंदिर की फूल माला से सजावट के साथ हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के...

  • भूमि विवाद में हुई मारपीट, वृद्ध की मौत

    सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी दो...

  • रोटरी क्लब ने क्षयरोगियों को पुष्टाहार का किया वितरण

    सिकरारा, जौनपुर। रोटरी क्लब इंटरनेशनल की जौनपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्थानीय ब्लॉक में क्षयरोगियों को चिन्हित कर उनकी समुचित देखभाल की जिम्मेदारी ली गयी थी जिसके अंतर्गत अध्यक्ष नवीन सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष केके मिश्र के निर्देशन व चिकित्सक डा. एसके पटेल व कोआर्डिनेटर...

  • नुक्कड़ नाटक कर पेयजल व स्वच्छता मिशन के प्रति किया जागरूक

    सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक में सोमवार को विभिन्न गतिविधियों जैसे नुक्कड़ नाटक, सामाजिक मानचित्र, जल जांच तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा जल ही जीवन है के तहत लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक का...

Share it