25 सितंबर को भोपाल में होगा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ
संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से तैयारियों को समीक्षा की ओर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में...

संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से तैयारियों को समीक्षा की ओर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में...
संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से तैयारियों को समीक्षा की ओर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा, संभाग के सभी जिलों के अपर कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल तक नागरिकों को आने जाने के लिए रूट और बसों की संख्या निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक रूट के लिए एक रूट प्रभारी तथा दो बस प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। बसों के प्रस्थान स्थल और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को पहले से निर्धारित करने के साथ बसों की तकनीकी जांच और फिटनेस भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था के साथ बसों में पानी एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है।
25 सितंबर को गणेश विसर्जन के कार्यक्रम भी होने के कारण यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बसों के मार्गों पर भीड़ वाले स्थानों की पहले से पहचान करने तथा यातायात को सुगम बनाए रखने की व्यवस्था की जाएगी।
जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित कर उसे संभाग स्तर पर गठित कंट्रोल रूम के साथ समन्वय करने को कहा गया है। सभी नोडल अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पहुंच मार्गों पर चल रहे सड़क निर्माण एवं मेट्रो कार्य को देखते हुए वैकल्पिक और सुगम रूट निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलों से आने वाली बसों के आवागमन को सुचारु रखने और जाम की स्थिति पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
गणेश विसर्जन के जुलूसों को देखते हुए ग्रामीण पुलिस और भोपाल नगरीय पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। बारिश की संभावना को देखते हुए पुल-पुलियाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।





