नेपाल के मुगू जिला मे पहाड़ से गिरी यात्री बस 26 की मौत 18 घायल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
नेपाल के मुगू जिला मे पहाड़ से गिरी यात्री बस 26 की मौत 18 घायल

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमे दर्जनों लोगों की मृत्यु की खबर मिल रही है प्राप्त सूचना के अनुसार नेपाल राष्ट्र के कर्णाली प्रदेढ़ के मुगु जिला के छाँयानाथ रारा गाउँ पालिका ७ पिना गांव मे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें अभी तक 26 लोगो की मृत्यु होने व अन्य 18 लोगो की गम्भीर अवस्था मे घायल होने की जानकारी मुगु के डिएसपी चित्रबहादुर भट्टराई ने पत्रकारो को दी है । बस सडक से करीब पांच सौ मीटर पहाड से नीचे गहरे खाई में गिर गई।स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कठिन चढाई के रास्ते के कारण दुर्घटना हुआ है। नेपालगञ्ज से मुगु सदरमुका गमगढी जा रही बस जिसका न0 भे १ ख ६७ था 12 अक्टूबर २ बजे के आस पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलो को फौरन जिला मुख्यालय गमगडी ले जाया जा रहा है।

राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है राहत कर्मी शव संकलन कर बचाव कार्य मे जुटी हुई है।

विदित हो कि यह सभी लोग भारत के विभिन्न शहरो से दशहरा मनाने अपने घर लौट रहे थे जो नेपालगञ्ज रूपईडिहा सीमा से अपने घर जाने हेतु नेपालगञ्ज से बस मे सवार हुए थे। 17 घायलो को उपचार के लिए नेपालगञ्ज, कोहलपुर के अस्पताल मे हवाई मार्ग से लाया गया।

Tags:    NepalMugu District
Next Story
Share it