30 नवंबर से शुरू होगी लोकसभा, 2 दिसंबर से राज्यसभा
27 नवंबर, नई दिल्ली :संसद के दोनों सदनों की बैठक एक बार फिर से शुरू होगी। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाई गई है।...

27 नवंबर, नई दिल्ली :संसद के दोनों सदनों की बैठक एक बार फिर से शुरू होगी। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाई गई है।...
27 नवंबर, नई दिल्ली :संसद के दोनों सदनों की बैठक एक बार फिर से शुरू होगी। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाई गई है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू ने एक्स के जरिए कहा कि इन बैठकों में जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है।
इस दौरान न तो प्रश्नकाल होगा, न शून्यकाल और न ही गैर-सरकारी सदस्यों के विधायी कामकाज पर चर्चा होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे बुलाने का निर्देश दिया है। लोकसभा की कार्यवाही इससे पहले 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।
वहीं, सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उच्च सदन की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे बुलाई है। इससे पहले, केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया था।
संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के साथ समाप्त हुआ था। उस वक्त सत्रावसान की औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी। लोकसभा सचिवालय की ओर से इसे 18वीं लोकसभा के 8वें सत्र का दूसरा हिस्सा कहा जा रहा है, जबकि राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, यह 271वें सत्र की बहाली होगी।





