अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव ने किया सचिवालय दर्पण त्रैमासिकी के संयुक्ताक का विमोचन
संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति (स्कल्पर) की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पत्रिका सचिवालय दर्पण त्रैमासिकी के संयुक्ताक...


संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति (स्कल्पर) की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पत्रिका सचिवालय दर्पण त्रैमासिकी के संयुक्ताक...
- Story Tags
- Hemant Rao
- Additional Chief Secretary
संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति (स्कल्पर) की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पत्रिका सचिवालय दर्पण त्रैमासिकी के संयुक्ताक (अप्रैल-सितम्बर, 2021) का विमोचन अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव के कर-कमलों द्वारा बापू भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में स्कल्पर के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक/खेल विभाग के संयुक्त सचिव विनीत प्रकाश,
स्कल्पर के उपाध्यक्ष/गृह विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. ध्रुवपाल सिंह, स्कल्पर के महासचिव/अनुसचिव सचिवालय प्रशासन डॉ उमेश चंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष/हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग के अनुसचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह, स्कल्पर के संयुक्त सचिव रणविजय चौधरी एवं सांस्कृतिक सचिव डॉ. चांदनी बाला, अंजनी गुप्ता, मयंक मणि मिश्र सहित सचिवालय कार्मिकों की मौजूदगी में किया।
स्कल्पर के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय कार्य के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेल जगत एवं अन्य क्षेत्रों में सचिवालय का नाम रोशन करने वाले सचिवालय कर्मियों को आगामी नववर्ष पर सचिवालय दर्पण शिखर सम्मान, सचिवालय दर्पण निष्ठा सम्मान, स्कल्पर शौर्य सम्मान, स्कल्पर रत्नाकर सम्मान, स्कल्पर साहित्य सम्मान आदि से स्कल्पर द्वारा भव्य एवं रंगारंग समारोह आयोजित करके पुरस्कृत किया जाएगा।
बताते चलें स्कल्पर द्वारा अब तक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक के लगभग 35 आयोजन प्रस्तुत किए जा चुके है और सचिवालय दर्पण के पांच वार्षिकांक प्रकाशित कराकर वितरित किए जा चुके हैं। कई सचिवालय कर्मियों को पुरस्कारों से नवाजा भी जा चुका है।
जनवरी 2021 से सचिवालय दर्पण त्रैमासिकी के प्रकाशन की शुरुआत की गई है। सचिवालय दर्पण त्रैमासिकी का प्रथम अंक (जनवरी-मार्च) का विमोचन प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेंद्र कुमार तिवारी जी के कर कमलों द्वारा किया गया था।
अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन श्री हेमन्त राव ने विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहा कि सचिवालय कर्मियों द्वारा शासकीय कार्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ सचिवालय दर्पण पत्रिका के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक लेखन प्रतिभा प्रदर्शित किया जाना, प्रशंसनीय है। अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय दर्पण में प्रकाशित कहानी कविता व सारगर्भित/रोचक लेखों को पाठकों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायक बताया।