AIIMS दिल्ली में देश में निर्मित पहला अत्याधुनिक एंडोस्कोपी सिस्टम स्थापित

  • whatsapp
  • Telegram
AIIMS दिल्ली में देश में निर्मित पहला अत्याधुनिक एंडोस्कोपी सिस्टम स्थापित
X




देश में मेडिकल उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और पहल हुई है। दिल्ली स्थित AIIMS में देश में निर्मित पहला अत्याधुनिक एंडोस्कोपी सिस्टम EP-6000 स्थापित किया गया है।

फुजीफिल्म इंडिया ने मेक इन इंडिया पहल के तहत जोधपुर में तैयार किए गए इस सिस्टम को AIIMS के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग को मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया है। उन्नत इमेजिंग तकनीक से लैस यह सिस्टम मरीजों की जांच और उपचार को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

AIIMS के निदेशक प्रोफेसर निखिल टंडन ने भारत में एंडोस्कोप निर्माण सुविधा की स्थापना का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित पहला एंडोस्कोपी सिस्टम AIIMS में मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता को और मजबूत करेगा।

Next Story
Share it