पलक पावडे बिछाए इंतजार कर रही अमेठी , हमार राहुल आवत हैं

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
पलक पावडे बिछाए इंतजार कर रही अमेठी , हमार राहुल आवत हैं

अमेठी एक बार फिर से राहुल गांधी का पलक पावडे बिछा के स्वागत करने के लिए इंतजार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कड़ी मेहनत कर पोस्टर बैनर और तोरण द्वार से पूरे पदयात्रा मार्ग को पाट दिया है तो गांव गांव घूम कर प्रचार वाहन लोगों को पद यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल के इस आगमन पर वीडियो प्रचार जारी किया है।जिसमें उन्होंने स्लग दिया है हमार राहुल आवत है। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लोगों से जन संपर्क कर उन्हें पद यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। राहुल गांधी के अमेठी संसदीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत का इंतजाम किया गया है। पूरे पद यात्रा मार्ग को होर्डिंग से पाट दिया गया है। जगह-जगह पर रास्ते में तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी व अन्य पद यात्रियों पर रास्ते में कई जगहों पर पुष्प वर्षा भी कराई जाएगी। कांग्रेस महासचिव अनिल सिंह बताते हैं कि अपने नेता के आगमन के लिए पूरी अमेठी के लोग उत्साहित है। पद यात्रा में लगभग 50000 लोग शामिल होंगे।

Next Story
Share it