योगी सरकार का बड़ा फैसला, कल्याण सिंह के नाम पर होगा कैंसर संस्थान और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
योगी सरकार का बड़ा फैसला, कल्याण सिंह के नाम पर होगा कैंसर संस्थान और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सम्मान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है।लखनऊ में कैंसर संस्थान का नाम और बुलंदशहर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम कल्याण सिंह के नाम पर होगा।

बता दें कि अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग का ऐलान किया जा चुका है। इसके साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगी। अलीगढ़ के लोग कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के तौर पर अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह रखने की मांग कर रहे हैं। अब इस बात का निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक में लेंगे।

Next Story
Share it