भाजपा की जन विश्वास यात्रा सांसद , मंत्री और विधायक के नेतृत्व में निकली

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भाजपा की जन विश्वास यात्रा सांसद , मंत्री और विधायक के नेतृत्व में निकली

भाजपा की जन विश्वास यात्रा सांसद, मंत्री और विधायक के नेतृत्व में निकली।

बताया जाता है कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा स्थानीय सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा , मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपेंद्र तिवारी ,विधायक गण धनंजय कनौजिया व संजय यादव व अन्य नेताओं के नेतृत्व में निकली। यात्रा का स्वागत बेल्थरा रोड के चौकिया मोड़ पर भव्य तरीके से किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए बनाए गए मंच से वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया। सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को गिनाया और पुनः एक बार योगी जी के नेतृत्व में 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का उपस्थित लोगों से आह्वान किया। यात्रा में भाजपा नेता लाल बहादुर भारती, डॉक्टर मिलन राम, छट्ठू राम सहित टिकट की आस लगाए लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, भाजपा देवेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट, पूर्व सांसद बब्बन राजभर सहित दर्जनों नेताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह ने किया।

Next Story
Share it