BREAKING NEWS: खंबे से टकराई तेज रफ्तार ऑडी, 7 की मौत
कर्नाटक में राजधानी बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में भयंकर कार दुर्घटना हुई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में होसुर के डीएमके विधायक वाई...


X
कर्नाटक में राजधानी बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में भयंकर कार दुर्घटना हुई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में होसुर के डीएमके विधायक वाई...
कर्नाटक में राजधानी बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में भयंकर कार दुर्घटना हुई। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में होसुर के डीएमके विधायक वाई प्रकाश के बेटे और बहू, करुणा सागर व बिंदु शामिल हैं। खुद विधायक ने हादसे के बारे में पुष्टि की। इलाके के अडुगोडी पुलिस स्टेशन की ओर से बताया गया कि, हादसा आज तड़के हुआ। दुर्घटना के शिकार दंपति ऑडी कार में सवार थे। उनके साथ बच्चे भी थे।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, बेंगलुरु दुर्घटना में जिन सात लोगों की मौत हुई, उनमें तमिलनाडु के होसुर से द्रमुक विधायक वाई प्रकाश के बेटे करुणा सागर और बहू बिंदु भी शामिल हैं। विधायक ने पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि दंपति जिस ऑडी कार से यात्रा कर रहे थे, वो सड़क किनारे बने एक स्ट्रीट लाइट पोल से टकरा गई।
Next Story