ग्रेटर नोएडा में महिला कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, एक की मौत
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक कंपनी की स्टाफ बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय करीब 25 से 30 महिला...


X
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक कंपनी की स्टाफ बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय करीब 25 से 30 महिला...
- Story Tags
- Greater Noida
- Crime
- Noida
- Accident
ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के पास शनिवार सुबह एक कंपनी की स्टाफ बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय करीब 25 से 30 महिला कर्मचारी बस में सवार थीं। इस घटना में एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस शनिवार सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा आ रही थी। तिलपता गोल चक्कर के पास बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार है।
Next Story