छत्तीसगढ़: बीजापुर में 12 माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार की 'पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन' नीति के तहत साउथ सब जोनल...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार की 'पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन' नीति के तहत साउथ सब जोनल...
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राज्य सरकार की 'पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन' नीति के तहत साउथ सब जोनल ब्यूरो के 12 सक्रिय माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें आठ महिला और चार पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों ने एके-47, एसएलआर राइफल, जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री सुरक्षा बलों को सौंप दी।
बीजापुर में हुए इस आत्मसमर्पण को न केवल सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता माना जा रहा है, बल्कि यह संकेत भी है कि बस्तर अब भय से निकलकर विश्वास, संवाद और विकास की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।
एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जो मुख्यधारा में जुड़ना चाहते हैं, वे जुड़ जाएं, अन्यथा इसके परिणाम भुगतने होंगे।





