मुख्यमंत्री श्री साय ने किया साइबर भवन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय साइबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराध की...


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय साइबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराध की...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तरीय साइबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराध की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अक्टूबर महीने में प्रदेश में आयोजित चार सौ दस जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से तेईस लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता अभियान साइबर अपराध रोकने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए आठ बैंकों के साथ एमओयू किया गया, जिसके तहत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग द्वारा निर्मित समाधान मोबाइल ऐप और सशक्त मोबाइल ऐप को लांच किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइबर अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।