सीएम मनोहर लाल खट्टर का ऐलान अब दिवाली पर 2 घंटे तक होगी पटाखे जलाने की छूट.....
बढ़ते प्रदूषण और कोरोना वायरस महामारी के बीच अब हरियाणा में दिवाली के दिन 2 घंटों के लिए पटाखे बेचे जाने के साथ फोड़े जा सकते हैं। इसकी इजाजत खुद...
 Admin | Updated on:8 Nov 2020 10:15 PM IST
Admin | Updated on:8 Nov 2020 10:15 PM IST
बढ़ते प्रदूषण और कोरोना वायरस महामारी के बीच अब हरियाणा में दिवाली के दिन 2 घंटों के लिए पटाखे बेचे जाने के साथ फोड़े जा सकते हैं। इसकी इजाजत खुद...
- Story Tags
- Manohar lal khattar
- Haryana
- Diwali
बढ़ते प्रदूषण और कोरोना वायरस महामारी के बीच अब हरियाणा में दिवाली के दिन 2 घंटों के लिए पटाखे बेचे जाने के साथ फोड़े जा सकते हैं। इसकी इजाजत खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी है। बता दें कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा और कर्नाटक के बाद हरियाणा सरकार ने भी शुक्रवार को दिवाली पर पटाखों पर बैन लगाने का फैसला किया था। लेकिन रविवार को सीएम ने कहा कि 'हमने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर राज्य में दिवाली के दिन पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था लेकिन अब हम इसमें 2 घंटे की छूट दे रहे हैं।
उधर, पटाखों पर प्रतिबंध के मुद्दे पर नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल 9 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा। दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अरविंद केजरीवाल की सरकार ने ग्रीन पटाखे चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली सहित कई राज्यों ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान आंदोलन बेअसर है। तीनों कृषि कानून किसानों के हक में है। कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी। कांग्रेस का चेहरा विधानसभा सत्र में बेनकाब हो चुका है। प्रदेश के लोगों ने देखा कि कांग्रेस इस पर सस्ती राजनीति कर रही थी। विधानसभा में चर्चा में भाग न लेने से कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है।
अराधना मौर्या
















