कांग्रेस पार्टी के भावी प्रत्याशी सुनील दुबे ने पत्रकारों को किया सम्मानित
राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के भावी उम्मीदवार जनसेवक सुनील दुबे ने रविवार को पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों एवं जन समस्याओं...


राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के भावी उम्मीदवार जनसेवक सुनील दुबे ने रविवार को पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों एवं जन समस्याओं...
- Story Tags
- Congress Party
- Sunil Dubey
राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के भावी उम्मीदवार जनसेवक सुनील दुबे ने रविवार को पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों एवं जन समस्याओं को उठाने हेतु उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दोपहर भोज पर आमंत्रित कर उन्हें कलम का स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र के रूप में साल को देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा आप सभी के प्रयास एवं सामाजिक मुद्दों तथा जनसमस्याओं को उठाने का ही नतीजा है कि सरकार समस्याओं की ओर ध्यान दे पाती है अधिकारियों के मनमानी पर अंकुश लग पाता है। आप सभी लोग सामाजिक जनसमस्याओं को इतनी बेहतरी के सत्ता के कानों तक पहुंचाते हैं इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं और उचित सम्मान के हकदार हैं।
इस अवसर पर सरोजनी नगर विधानसभा के क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं में सन्तोष उपाध्याय, सुशील सिंह, गुलाब सिंह राठौर, धर्मेन्द्र तिवारी, डाक्टर विश्राम प्रजापति, श्रीनिवास सिंह मोनू, राहुल तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, अशोक द्विवेदी, अकील अहमद, रामराज रावत, ज्ञानेंद्र जी, सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।