लखनऊ में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
राजधानी लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशानुसार बाराबंकी से झांसी तक जाने वाली कांग्रेस की...


राजधानी लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशानुसार बाराबंकी से झांसी तक जाने वाली कांग्रेस की...
राजधानी लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देशानुसार बाराबंकी से झांसी तक जाने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का तीसरे दिन जोरदार स्वागत कांग्रेस के कैंप लगा कर किया गया। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का दिन सोमवार को सरोजनी नगर विधानसभा के बाराबिरवा पिकाडिली होटल के पास विधानसभा प्रत्याशी के प्रबल दावेदार सुनील कुमार दुबे एडवोकेट एवं समाजसेवी द्वारा अपने सैकड़ो साथियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेश द्विवेदी, श्याम सिंह, आशीष मिश्रा, रमाकांत दुबे, बंशीलाल, सरिता शुक्ला, अवधेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, सुशील थारू, इरशाद अली अरमान सैयद, अंकित तिवारी, धीरज शुक्ला, शादाब खान, अनुज पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वही दूसरे कार्यालय सरोजनी नगर विधानसभा चिल्लावा स्थित बाजार पर जबरदस्त स्वागत किया। यात्रा का संचालन कर रहे मुख्य रूप से एससी एसटी राष्ट्रीय चेयरमैन पी एल पुनिया कांग्रेश के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य वह राकेश सचान, शहर अध्यक्ष दिलप्रीत का स्वागत किया गया । सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया ।