कांग्रेसी बेनकाब करेंगे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कांग्रेसी बेनकाब करेंगे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा

देवरिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे 'प्रशिक्षण से पराक्रम'अभियान के तहत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा और रामपुर कारखाना की संयुक्त प्रशिक्षण शिविर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

जिसमें 800 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। रामपुर कारखाना के कोटवा के मैरेज हाल में विशेषज्ञों ने चलचित्र के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास और आजादी के बाद देश को समृद्धशाली बनाने में कांग्रेस के योगदान की विस्तार से चर्चा की।प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण कोआर्डिनेटर विष्णु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव -गांव में हर बूथ पर कमेटियों को पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप दुरूस्त करें।गांव के हाट बाजार में लोगों के बीच भाजपा की जनविरोधी नीतियों एवं चाल ,चरित्र और चेहरे को बेनकाब करें।जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और वह उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है।कांग्रेस ही सत्ता परिवर्तन की मजबूत विकल्प है। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए शिवाजी कन्नौजिया ने कहा कि संघ और भाजपा की राष्ट्र विरोधी नीतियों को जन -जन को बताया जाये। संघ और भाजपा का इतिहास देश से दगाबाजी का रहा है।


मंदिर का चंदा खान वाली भाजपा भ्रष्टाचार को अपना हथियार बनाकर सत्यवादी बन रही है। शिविर को संबोधित करते हुए हर्ष बिसारिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर संघ औऱ भाजपा द्वारा कांग्रेस व कांग्रेस के नेताओं के विषय में फैलाये जा रहे झूठ व दुषप्रचार से लड़ने के लिए सोशल मीडिया का बेहतर औऱ प्रमाणिक इस्तेमाल करें। कांग्रेस की यह लड़ाई देश की अस्मिता की लड़ाई है।प्रशिक्षण शिविर में आलोक शुक्ला व दानपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश को बिगाड़ने के लिए भाजपा, सपा व बसपा की नीतियों की आलोचना की।शिविर में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव व प्रभारी कौशल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, संदेश यादव, नौशाद राजा,प्रमोद मल्ल, नागेन्द्र सिंह, शंभूनाथ दीक्षित, विजय शेखर मल्ल रोशन, जयदीप त्रिपाठी, आनंद देव गिरि,मनीषा सिंह, पवन शर्मा, गंगा कुशवाहा, रामसिंगार शुक्ला, दीनानाथ भारती, जुलेखा खातून, दीपक पाण्डेय, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर नाथ तिवारी, दिनेश गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, प्रेम प्रजापति, संजय मिश्रा, सुनील द्विवेदी, सत्य प्रताप मिश्र, निलेश त्रिपाठी, गोविंद शर्मा,राशिद अंसारी,सुनील कुमार तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी राजन,अजय कुमार सिंह, मधु शर्मा, सोहन मिश्रा, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, गीता देवी, रियाजुद्दीन,अभिमन्यु यादव आदि शामिल रहे।

Tags:    BJP
Next Story
Share it