डीएम ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
डीएम ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि सरदार पटेल एक दृढ इच्छा शक्ति के व्यक्तित्व थे और कुशल प्रशासक के रुप में जाने जाते है। उन्होंने भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। देश के सभी नागरिकों को पटेल जी की जीवनी से सबक लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना चाहिए। सरदार पटेल ने स्वतन्त्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभाई है। हमे उनके बताये रास्ते पर चलते हुए देश हित में एक बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उनके विचार राष्ट्र की एकता हेतु हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

इस दौरान सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम (वित्त/राजस्व) नागेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Tags:    Sardar PatelDM
Next Story
Share it