नरोरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
नरोरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को पदेश के बुलंदशहर जिले के राजघाट, नरोरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि, अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें कि, कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार और अंतिम संस्कार में आने वाले VVIP की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए जितिन प्रसाद अलीगढ़ पहुंचे जितिन प्रसाद ने कहा कि कल्याण सिंह जनमानस के नेता थे और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला था बचपन से ही हम लोग उन्हें देखते आ रहे हैं और उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।

कल्याण सिंह की अंतिम शव यात्रा अलीगढ़ के स्टेडियम से निकलकर अतरौली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए करीब 2 घंटे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। जिसके बाद नरोरा घाट अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार को लेकर नरौरा के बांसी घाट पर तैयारियां पूरी हो गईं। यूपी सहित अन्य राज्यों से आने वाले वीवीआईपी के लिए चार हेलीपैड बनवाये जा रहे हैं, ताकि हैलीकॉप्टर से आने वाले VVIP को लैंडिंग में कोई समस्या न हो।

बता दें कि, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है।

Next Story
Share it