लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बस्ती, गोंडा और अयोध्या समेत तमाम जिलों में बुधवार से ही बारिश का मौसम बना हुआ था। बुधवार की देर रात शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार की सुबह भी जारी है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी कमी आई है और मौसम ठंडा सा महसूस हो रहा है।

राजधानी दिल्ली और पूरे NCR में भी आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर रात से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है।

*मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया*

राजधानी में बुधवार को तेज धूप निकली। जिसकी वजह से लोगो को गर्मी और उमस ने परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री रहा। गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। बुधवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वापस ले लिया है। इसकी जगह येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह ऑरेंज अलर्ट से हल्का होता है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 62 से 95 प्रतिशत तक रहा।

Next Story
Share it