निखिल प्रकाशन समूह के तत्वाधान में हुआ साहित्यकारों का सम्मान समारोह

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
निखिल प्रकाशन समूह के तत्वाधान में हुआ साहित्यकारों का सम्मान समारोह



हमारे देश में एक से बढ़कर एक साहित्यकार कवि हुए हैँ। जिनके बारें में हमें पढाया जाता है। आज हमारी हिन्दी इन्ही साहित्यकार कवियों की वजह से पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। आज हमारा देश उन महान कवियों को याद करता है और उनके सम्मान में पूरा देश सर झुका कर खड़ा हो जाता है। ऐसे ही साहित्यकारों को सम्मान देने के लिए शुक्रवार को लखनऊ के मोती महल लॉन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में 40 वरिष्ठ साहित्य कारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन निखिल प्रकाशन समूह के तत्वाधान हुआ।

कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्था के अध्यक्ष शायर एल.पी. गुर्जर लखनवी ने मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण के उपरान्त दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाण्डे विरक्त, श्री प्रकाश यादव और मुरारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। कर्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरिशंकर मिश्रा, अमिता दूबे और निखिल प्रकाशन समूह के निदेशक मोहन मुरारी शर्मा थे। सम्मान की श्रृंखला में सर्वप्रथम महिला साहित्यकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 नवलता, डॉ मिथलेश, दिक्षित, डॉ सुमन सुरभी, डॉ नीतू शर्मा, डॉ नीलम, रावत डॉ पायल गुप्ता, नीलम सुमन, रजिया प्रवीन, माधुरी यादव, शालिनी साहनी, डॉ परवीन निजाम अंसारी, डॉ सांत्वना दूबे, डॉ नेहा कुमारी, डॉ निधि नागर, रेनू द्विवेदी और अनीता सिन्हा को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेट किए गए।

इसके बाद डॉ राजीव दिक्षित, डॉ के.के. सिंह, डॉ नरेंन्द्र कुमार, डॉ अशोक कुमार दुबे, अजय प्रताप सिंह गंगवार, प्रेम सिंह सेंगर, डॉ सौरव मिश्रा, निर्भय नारायण गुप्त 'निर्भय', डॉ अरिमर्दन सिंह, डॉ निजामुद्दीन अंसारी, डॉ सत्यवीर सिंह 'सत्य', आचार्य जियालाल भारती, डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, गौरीशंकर वैश्य 'विनम्र' राजवीर सिहं, वरिष्ठ साहित्यकार महेन्द्र भीष्म सहित निखिल प्रकाशन समूह आगरा के चेयरमैन निखिल शर्मा का सम्मान हुआ कर्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद अंत में निखिल प्रकाशन समूह के निदेशक मोहन मुरारी एंव शाखा प्रबन्धक सहदेव शर्मा ने उत्कृष्ट लेखन सम्मान से नवाजे गए सभी लेखकों, वरिष्ठ साहित्यकारों एवं कवियों के प्रति आभार जताया।

Next Story
Share it