पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम विदाई में सीएम समेत केंद्र मंत्री, सांसद हो सकते है शामिल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह के पार्थिव...


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह के पार्थिव...
- Story Tags
- Former CM
- Kaalyan Singh
- Cabinet Minister
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके पैतृक गांव अतरौली में रखा गया है। इसके बाद पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में स्थित बच्चा पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले लोग श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सकेंगे।
अंतिम दर्शन में गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के शामिल होने के संभावना है। इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई हैं। नरौरा में VVIP के लिए चार हेलीपैड भी बनाए गये हैं।
बता दें कि, एडीएम डॉ. प्रशांत भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि, नरौरा गंगा किनारे स्थित गेस्ट हाउस में VVIP के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। नरौरा में बांसी घाट के निकट शीश महल गेस्ट हाउस की साफ-सफाई कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।