गोला विधानसभा के भाजपा केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी के गोला विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन सिनेमा चौराहे स्थित शिवम कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील...


भारतीय जनता पार्टी के गोला विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन सिनेमा चौराहे स्थित शिवम कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील...
- Story Tags
- BJP
- Central Office of Gola Assembly
भारतीय जनता पार्टी के गोला विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन सिनेमा चौराहे स्थित शिवम कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह एवं बाल व्यास रोहित नंद महाराज के द्वारा फीता काटकर कियागया।
पूर्व की भांति इस चुनाव में भी केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सुंदरकांड पाठ गुरुवाणी पाठ तथा कुरान खानी का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने विधायक अरविंद गिरी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा के विधायक अरविंद जी अपने क्षेत्र में एक विशेष स्थान रखते हैं जनता के दिलों में यह अपना स्थान बनाए हुए हैं जिसके चलते यह एक बार फिर विधायक बनेंगे। विधायक अरविंद गिरी ने जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जनार्दन गिरी अजय गिरी मोंटी गिरी विश्वनाथ सिंह रामगुलाम पांडे विजय मिश्रा नगर अध्यक्ष सत्रोहन मिश्रा साहित शहर के संभ्रांत नागरिक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।