मुंबई के मालाड में फायरिंग से तनाव

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुंबई के मालाड में फायरिंग से तनाव

मुंबई, 05 जनवरी (हि. स.)। मुंबई के मालाड इलाके में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार लिया । इस घटना में घायल दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उत्तर मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सोमवार को देर रात इस घटना की जानकारी एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस कंट्रोल रुम में दी थी। इस घटना में मृत युवक व युवती की पहचान राहुल यादव(२६) व निधि मिश्रा के रुप में की जा चुकी है।

इन दोनों में प्रेमसंबंध था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार निधि मिश्रा की मंगनी अन्य युवक के साथ घरवालों ने तय कर दिया था। इससे निधि मिश्रा नाराज थी और वह सोमवार को राहुल यादव ने मालाड स्थित इंफिनिटी माल के पीछे मिलने आई थी। घटनास्थल पर पहले राहुल ने निधि मिश्रा को गोली मारा। इसके बाद राहुल ने खुद को गोली मार लिया।।घटना की मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।बांगुर नगर पुलिस टीम ने घटनास्थल से पिस्तौल बरामद किया है।



Next Story
Share it