बारिश के कारण महाराष्ट्र की स्थिति खराब- देवेन्द्र फडणवीस बोले जनता की सहायता करे सरकार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बारिश के कारण महाराष्ट्र की स्थिति खराब- देवेन्द्र फडणवीस बोले जनता की सहायता करे सरकार



मौसम विभाग के अनुसार देश भर के कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी के आसार देखने को मिल रहे है। बता दें महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। चिपलुन और कोंकण में बारिश के कारण तबाही मची हुई है। शहर के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। राज्य की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बाढ़ आने को संभावना है।


बता दे की बाढ़ की वजह से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि एनीडीआरफ के साथ कोस्टगार्ड की सहायता ली जा रही है। बाढ़ से यहां की आम जनता ही नहीं बल्कि अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। शहर की खराब होती स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार हेलीकाप्टर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने जा रही है।


आपको बता दे की महाराष्ट्र में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कई जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'चिपलून सहित कोंकण के कई हिस्से बारिश और बाढ़ से पीड़ित है। विधान परिष में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व मंत्री गिरीश महाजन और अन्य नेता भी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थिति के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और पीने के पानी के साथ ही खाने के पैकेट के मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने का अनुरोध किया है। उन्होंने आगे बताया, सरकार इसे तत्काल रूप से हमें उपलब्ध कराएगी और हमें सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा।


उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि कहीं-कहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हुई हैं। इसमें जान गंवाने वालों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम इन परिवारों के साथ हैं। फडणवीस ने घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।


इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति पर गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा की और उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।


नेहा शाह


Next Story
Share it