अमरावती में हुआ बड़ा हादसा, नाव पलटने से 11 लोग डूबे
महाराष्ट्र के अमरावती से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 11 लोगों के वर्धा नदी में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि मौके से तीन...
 A G | Updated on:14 Sept 2021 5:31 PM IST
A G | Updated on:14 Sept 2021 5:31 PM IST
X
महाराष्ट्र के अमरावती से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 11 लोगों के वर्धा नदी में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि मौके से तीन...
महाराष्ट्र के अमरावती से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 11 लोगों के वर्धा नदी में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि मौके से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी। सुबह दस बजे संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। इसमें सवार 11 लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि नाव पर एक ही परिवार के लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, इसमें एक बच्ची भी शामिल है। आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज में अभियान चलाया जा रहा है।
Next Story
















