एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में क्रय केंद्रों का भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ धान खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने...
 A G | Updated on:3 Nov 2021 7:35 PM IST
A G | Updated on:3 Nov 2021 7:35 PM IST
X
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ धान खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने...
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों के साथ धान खरीद के संबंध में समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धान खरीद को लेकर सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने तहसील अंतर्गत धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर वहां पर बोरे की उपलब्धता, कांटा, छन्ना इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही टोकन की व्यवस्था, किसानों के पंजीकरण की जानकारी आदि सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें, ताकि बाद में कहीं से कोई शिकायत ना आए। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर उनको आवश्यक निर्देश दे दिए जाएं, साथ ही जिन किसानों का धान क्रय किया जाए उनको समय से भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
Next Story
















