चीनी मिल ग्राउण्ड में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का मत्स्य राज्यमंत्री व सदर विधायक ने फीता काट कर किया शुभारम्भ

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
चीनी मिल ग्राउण्ड में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का मत्स्य राज्यमंत्री व सदर विधायक ने फीता काट कर किया शुभारम्भ

प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं यथा मुफ्त वैक्सीन मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, साढे चार लाख युवाओं को नौकरी एक्सप्रेस-वे एयरपोर्ट मिशन रोजगार, मिशन किसान मिशन शक्ति, ओडीओपी सहित सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इरादे नेक काम अनेक एवं सोच ईमानदार काम दमदार विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी चीनी मिल ग्राउण्ड में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की गयी, जिसका शुभारम्भ मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद एवं सदर विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह प्रदर्शनी आज से प्रारम्भ होकर 17 नवंबर तक आयोजित रहेगी।

शुभारम्भ उपरान्त मत्स्य राज्यमंत्री, सदर विधायक एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज सहित अन्य उपस्थित जनो द्वारा लगायी गयी एक-एक विकासात्मक प्रदर्शनी किट का अवलोकन किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर मत्स्य राज्यमंत्री एवं सदर विधायक को पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया गया।

मत्स्य राज्यमंत्री श्री निषाद ने कहा कि सूचना विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदर्शनी के माध्यम से साढे चार वर्ष के अन्दर जो विकास के कार्य हुए है, उसे प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी आम नागरिको को देने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल के बावजूद भी यह सरकार बेमिशाल कार्य किया है। चाहे कृषि विभाग हो अथवा गन्ना के भुगतान में या कृषको के आय बढाने के क्षेत्र में हो, उनको कृषि संबंधित बीज दवा आदि सब्सिडी देने का कार्य हो नये तरीके से खेती करने के लिए किसानो को प्रोत्साहित करने का कार्य हो, इन क्षेत्रो में विोष रुप से कार्य हुआ है। निश्चित रुप से किसानो का आय बढा है और उनमें खुशहाली आयी है और पैदावार भी तेजी के साथ बढा है। साढे चार साल के अन्दर लगभग 05 लाख नौजवानो को ईमानदारी पूर्वक सरकारी नौकरी देने का कार्य किया गया है। 15 लाख लोगो को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर सहित विभिन्न सेक्टरो मे रोजगार देने का कार्य किया गया है। महिलाओं को भी रोजगार से आच्छादित किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा आदि के संबंध में कार्य किया गया है। देश का यह पहला राज्य है जिसने बेसहारा पशुओं को भी चारे की व्यवस्था हेतु बजट का प्राविधान किया गया है। प्रदेश का विकास बडी तेजी से चल रह रहा है। आम जनता ने विश्वास जताया है। सबका साथ सबका विकास एवं किसी के साथ कोई भेदभाव नही, सबको न्याय देते हुए कार्य कर रही है, जिससे आम जनता का विश्वास बढा है।

सदर विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार साढे चार वर्ष में अनगिनत कार्य किए है, जिसको लेकर आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग एक प्रदर्शनी लगायी है, जिसका आज उद्घाटन हुआ है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि जनता एक जगह एकत्रित होकर देखे कि उत्तर प्रदेश में कितने कार्य हुए है। यह सरकार एक एक अन्तिम व्यक्ति के दरवाजे पर पहुॅच कर लाभान्वित करने का कार्य किया है, चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, सडक हो, यातायात हो, संचार हो, पशुपालन हो जितने भी क्षेत्र हो उसमें कोई भी अछूता नही हैं। लोग यहां आकर इस प्रदर्शनी को देखे कि वास्तव में कल्याणकारी सरकार क्या होती है। यह कागज पर कल्याणकारी नही बल्कि धरातल पर कल्याणकारी है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में पहुॅचकर योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन से किए जाने की अपेक्षा की। कहा कि इसका अवलोकर करें और योजनाओं की जानकारी कर इसका लाभ उठायें। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित उपलब्धियों पर आधारित विकास फोल्डर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डीआईओ शांतनु कुमार श्रीवास्तव, एडीआईओ अमरेश कुमार, ओंकार पाण्डेय, प्रिन्स मिश्र, सोनू कुमार, अनिरुद्ध प्रसाद, रामाश्रय कुशवाहा, रामपति, आशुतोष मणि, अनिल मिश्रा, धीरज मणि, विकास मणि आदि उपस्थित रहे।

Next Story
Share it