राजस्थान में शुक्रवार को रंगां का पर्व होली उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
प्रदेशभर में शुक्रवार को रंगां का पर्व होली उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की...


प्रदेशभर में शुक्रवार को रंगां का पर्व होली उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की...
प्रदेशभर में शुक्रवार को रंगां का पर्व होली उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। धुलण्डी के अवसर पर मंदिरों में भी भजन-कीर्तन और रंगोत्सव के आयोजनों में दर्शनार्थियों की भीड़ नजर आई।
करौली के प्रसिद्ध मदन मोहन मंदिर और चित्तौड़गढ़ के सांवलिया मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। राजधानी जयपुर में भी होली का उत्साह नजर आया। शहर के गोविंददेव जी मंदिर में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन कर फागोत्सव में शिरकत की।
वहीं होटल खासाकोठी में विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष होली समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैलानियों ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ होली का आनन्द लिया। राजभवन में होली का पर्व उत्साह से मनाया गया। ढोल और चंग की थाप पर लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आगुन्तकां का गुलाल लगाकर अभिनन्दन किया और होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर स्थित निवास पर रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री के गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। श्री शर्मा ने इस दौरान बड़ी संख्या में आये लोगों से प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेली। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लोगों से कटुता को भुलाकर होली रंगों में सराबोर होने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से ब्रज की संस्कृति को साकार कर दिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को होली का पर्व कोटा में मनाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने होली पर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दी। चूरू में होली का त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया गया। झुन्झुनू में धुलण्डी के मौके पर खैमी शक्ति मन्दिर में फूलों की होली खेली गई। वहीं मण्डावा में बड़ी संख्या विदेशी सैलानियों ने लोक गीतों और विदेशी म्यूजिक की धुनों पर जमकर नृत्य किया। झालावाड़ जिले में भी होली का पर्व पारम्परिक उल्लास से मनाया गया। जिले के झालरापाटन स्थित द्वारिकाधीश मन्दिर में फागोत्सव के दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ होली खेली। स्वर्ण नगरी जैसलमेर में धुलण्डी पर्व पर सोनार दुर्ग स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर में फागोत्सव का आयोजन हुआ। सोनार दुर्ग के व्यास मौहल्ले में बादशाह और शहजादे की सवारी निकाली गई।
पाली में सांसद मदन राठौड़ ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दी। राजसमंद जिले के श्रीनाथ जी मन्दिर में डोलोत्सव मनाया गया और अबीर गुलाल उड़ाई गई। सवाईमाधोपुर जिले में रणथम्भौर रोड़ स्थित होटलों में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें देशी-विदेशी सैलानियों ने शिरकत की। भीलवाडा जिले के शाहपुरा में शुक्रवार को रामस्नेही संप्रदाय के वार्षिक फूलडोल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव 19 मार्च तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को एकता का रंग मजबूत करने वाला बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में होली के पावन पर्व को नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रदेशभर में होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। प्रदेशभर में कल पुलिसकर्मी होली खेलेगें।