मुख्यमंत्री योगी ने आज अलीगढ़ और सहारनपुर में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक में कहा- मतदाता सूची तैयार करने के दौरान बरती जाये विशेष सावधानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अलीगढ़ में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर जिले में मतदाता सूची तैयार करने के दौरान विषेश सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के निरीक्षण के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ एसआईआर अभियान और विकास की योजनाओं की प्रगति को लेकर बैठक की। इससे पूर्व सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर फ्लैग पिन लगाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की रक्षा हेतु समर्पित भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस अनुशासन एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया और स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने देश के सशस्त्र बलों के वीर जवानों एवं उनके परिजनों को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की बधाई और शुभकामनाएं दी।





