लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने तिरंगा फहराया

  • whatsapp
  • Telegram
लखनऊ: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने तिरंगा फहराया
X



मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यूपी के सभी नागरिकों को बधाई देते हैं और राष्ट्रप्रेम ही लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने भारत माता के महान सपूतों को नमन करते हुए कहा कि हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संविधान का अनादर दरअसल देश के महान सपूतों का अनादर है। उन्होंने संविधान शिल्पी बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान के असली संरक्षक भारत के नागरिक हैं। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि वह न्याय से ऊपर है, तो वह संविधान की अवमानना कर रहा है, क्योंकि संविधान हमारे लिए एक पवित्र दस्तावेज है।

Next Story
Share it