मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल
X



अशोकनगर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस पर अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरपंच और पंचों के साथ चर्चा कर ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वितों के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मढ़ी महिदपुर गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में गौ माता की पूजा कर गुड़ खिलाया। उन्होंने गौशाला संचालन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

साथ ही गौशाला का संचालन बेहतर किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की पूजनीय माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। साथ ही ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा संगठन महामंत्री की माताजी श्रीमती जनक दुलारी उम्र 88 वर्ष के निज निवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों से कुशलक्षेम जानी। उन्होंने माता जी के चल रहे उपचार के बारे में भी जानकारी ली।

Next Story
Share it