हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक एकल पाली में आयोजित की...

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक एकल पाली में आयोजित की...
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक एकल पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और नकलविहीन संचालन को लेकर परिषद सभागार में निदेशक माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दोनों मंडलों के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और संकलन केंद्रों के उप नियंत्रक शामिल हुए। इस दौरान परिषद सचिव ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाएं पूरी सतर्कता, गोपनीयता और नकलविहीन माहौल में कराई जाएं।
गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2 लाख 16 हजार 109 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राज्यभर में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल एक हजार 261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं।





