गुरु रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

  • whatsapp
  • Telegram
गुरु रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
X





गुरु रविदास जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने छुआछूत, सामाजिक असमानता और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और प्रेम, करुणा तथा सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे संत रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएँ और समाज की भलाई के लिए कार्य करें।

Next Story
Share it