मुख्यमंत्री ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत का किया स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
मुख्यमंत्री ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत का किया स्वागत
X



रायपुर, 22 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम और माता शबरी की प्रतिकृति भेंट की।

गौरतलब है कि भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।

Next Story
Share it