बरेली में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
बरेली के किला थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला...

X
बरेली के किला थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला...
बरेली के किला थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक सड़क पर मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story