मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय वृद्धि एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है : मुख्यमंत्री डॉ यादव

  • whatsapp
  • Telegram
मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय वृद्धि एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
X



भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय वृद्धि एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को ₹1500 करोड़ से अधिक की राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस पहल से कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हुआ है।

Next Story
Share it