मथुरा में सीएम योगी की ब्रज विकास परिषद बैठक, अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

  • whatsapp
  • Telegram
मथुरा में सीएम योगी की ब्रज विकास परिषद बैठक, अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश
X



मथुरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। शनिवार को वृंदावन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, यमुना एक्सप्रेस-वे सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था, बांकेबिहारी मंदिर गलियारे की प्रगति और विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में प्रशासन तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में जनपद में चल रही विकास योजनाओं की बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई।

बैठक के दौरान ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, तीर्थ स्थलों के सुदृढ़ीकरण और आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, सांसद हेमा मालिनी, सांसद तेजवीर सिंह, जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा के जिला और महानगर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन भी किए।

Next Story
Share it