विधानसभा में आज राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक सहित दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर होगी चर्चा

  • whatsapp
  • Telegram
विधानसभा में आज राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक सहित दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर होगी चर्चा
X



जयपुर, 9 मार्च। राज्य विधानसभा में सोमवार को दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान आयुर्वेद योग और प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय, अजमेर विधेयक-2026 पेश करेंगे। इसके माध्यम से आयुष से जुड़े कॉलेजों में पढ़ाई और बेहतर बनाने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आयुष नीति और स्वास्थ्य नीति के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विचार किया जाएगा।

वहीं प्रभारी मंत्री मदन दिलावर राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक-2026 चर्चा के लिए रखेंगे। इस विधेयक के जरिये अधिनियम में वर्ष 1994 के प्रावधानों में संशोधन किया जाएगा। पक्ष और विपक्ष के सदस्यों की बहस के बाद दोनों विधेयकों को पारित कराया जाएगा।

Next Story
Share it